Halat-E-India

2024 में बनेगी इंडिया की सरकार

2024 में बनेगी "इंडिया" में सम्मिलित दलों की सरकार:: समाजवादी पार्टी ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारियां :: फरीदपुर में पहली विधानसभा बैठक कर किया चुनाव का श्रीगणेश:: बूथ अध्यक्ष ही होता है पार्टी का सबसे बड़ा नेता:: 2024 में नहीं होने दी जाएगी बेईमानी और हेरा फेरी।

फरीदपुर 20 जुलाई ।भारत के संविधान को बचाने के लिए इसी सप्ताह गठित हुए इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक एक्सक्लूसिव अलायंस( इंडिया )को गतिशील बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर आज फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ सपा नेता तथा पूर्व विधायक विजयपाल सिंह के निर्देशन में विधानसभा स्तरीय जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय समितियों की पहली बैठक आयोजित की गई , जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव की विधिवत तैयारियों का शुभारंभ कर दिया गया। बैठक को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि सत्तारूढ़ दल की हिटलरशाही से राज्य की जनता परेशान हो गई है और पूरे प्रदेश में सभी वर्ग समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। कार्य- कर्ताओं को पार्टी की शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी का सबसे बड़ा नेता होता है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से काम में जुटने का आवाहन करते हुए कहा कि वे स्वयं प्रतिदिन पूरे जनपद के प्रत्येक बूथ की समीक्षा करेंगे और 2024 में लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी जो भी पार्टी हाईकमान की तरफ से चयनित किया जाएगा उसे भारी बहुमत से जिताने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने सत्तारूढ़ दल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 2024 में बेईमानी और हेराफेरी नहीं होने दी जाएगी, बीते विधानसभा चुनाव में सपा का मत प्रतिशत सर्वाधिक बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मात्र तीन लाख वोटों से हमें हराया गया। हमारे एक सौ से अधिक विधायक मात्र 200 से 3000 वोटों के मध्य में हेराफेरी कराए गए थे, लोकसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ता किसी प्रकार की धांधली नहीं होने देंगे। लोकसभा प्रभारी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि सभी विधानसभाबार प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम को अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख रविंद्र सिंह यादव (रवि बाबू) ने कहा कि बरेली जनपद में सपा का जनाधार पहले से मजबूत है और 2024 में बरेली जनपद की दोनों लोकसभा सीटें समाजवादी पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी लेकिन सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मनभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करना होगा । कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख जगमोहन यादव, रविंद्र सिंह यादव, बलराम सिंह यादव, तनवीर सलाम ,मोहम्मद तारीक, लिटिल रविंद्र सिंह यादव, गौरव जयसवाल, लालसिंह यादव, पप्पूसिंह यादव, अरविंद यादव, सुरेंद्र सोनकर ,संजीव यादव, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, मनोहर लाल पटेल, शांति सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव, रविंद्र सिंह यादव ,नरेश सोलंकी, शैलेंद्र सिंह यादव तथा ठाकुर सिंह यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। अंत में विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेताओं से नियमित मार्गदर्शन करने का निवेदन किया ।संचालन सपा नगर अध्यक्ष.नुशरत शेख ने किया, कार्यक्रम में भारी संख्या में फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्गों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Us

Halat-e-India is the leading news agencey from Haridwar, Uttrakhand. It working in all over Uttrakhand and near by states UttarPradesh, Punjab, Haryana, Delhi, Himachal Pradesh. Reporters of Halat-e-India are very dedicated to their work.

Important Links