Halat-E-India

बदायूं में होगी रिकॉर्ड तोड़ जीत

इस बार चुनाव में बेईमानी नहीं होने देंगे- शिवपाल सिंह यादव :: बदायूं की जनता एकजुट होकर धोखेबाजों से करे मुकाबला -आदित्य यादव :: आवारा पशुओं ने किसानों की आय समाप्त की -धर्मेंद्र यादव :: भाजपा ने 400 पार का नारा देकर बता दिया यह चुनाव आखिरी है- चंद्रसेन सागर :: जेल से न घबराएं सपा कार्यकर्ता, विकास भी होगा और हिसाब भी होगा - वीरपाल सिंह यादव :: युवा शक्ति से संचालित पार्टी कभी बूढी नहीं होती - शिवपाल सिंह यादव :: भारत का संविधान बचाने के लिए जनता स्वयं लड़ रही देश के गद्दारों से चुनाव :: 2024 नहीं तो कभी नहीं, न बचेगा संविधान न कभी होंगे चुनाव ,सपा ही सर्वसमाज की पार्टी :: सुभाष चंद्र बोस के बाद नेताजी कहलाए मुलायम सिंह यादव और जवाहरलाल नेहरू के बाद जगत चाचा बने शिवपाल सिंह यादव।

बिसौली ( बदायूं )समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा बदायूं लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि 2024 भारत का लोकतंत्र बचाने का चुनाव है और समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता संगठन की जान भी है और शान भी है, यह बात उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान की बिसौली से शुरुआत करते हुए एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कही जिसमें 471 बूथों पर सेक्टर तथा जोनल अध्यक्षों को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजवादी पार्टी को विकास का पर्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि माननीय नेताजी के समय से ही सपा बदायूं के विकास की पक्षधर रही है और धर्मेंद्र यादव के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए वेअद्वितीय हैं। भाजपा को धोखेबाज और डरपोक पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने जनता से किया हुआ एक भी वादा पूरा न किया हो उसको वोट मांगने का अधिकार नहीं है। भाजपाकाल में बढे भ्रष्टाचार , बेरोजगारी और महंगाई पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने युवाओं और किसानों को सबसे ज्यादा ठगा है । परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं और आवारा पशु किसानों की फसल खा जाते हैं। बेईमानी से चुनाव जीतने वाली पार्टी को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बेईमानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बदायूं के मंच से पूरे देश की जनता का आवाहन किया कि देश के गद्दारों को सत्ता से बेदखल नहीं किया तो यह चुनाव देश का अंतिम चुनाव होगा। समाजवादी पार्टी के युवा नेता आदित्य यादव ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र से चुनाव अभियान की कमान संभालते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विकास का इतिहास बनाया है और 2009 एवं 14 का इतिहास बदायूं की जनता फिर दोहराएंगी। पी डी ए को भारत की शक्तिशाली बुनियाद बताते हुए उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से एकजुटता का आवाहन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी भारत का भविष्य है जिसकी मजबूती के लिए बदायूं की जनता एक नया इतिहास रचेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव को भारत की आजादी और संविधान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए युवा नेता ने कहा कि बदायूं की जनता के सम्मान की सपा सदैव पक्षधर रही है । बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा के संरक्षक नेताजी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि केंद्र में रक्षा मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए बदायूं की जनता उनके सम्मान में यह सीट रिकॉर्डतोड़ मतों से जिताएगी। ईवीएम पर निगरानी रखने की बात कहते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस बार पिछला हिसाब भी चुकता करना होगा । सपा के राष्ट्रीय सचिव चंद्रसेन सागर ने भाजपा पर कड़ा प्रभार करते हुए कहा कि 400 पार का नारा ही संविधान की समाप्ति का संदेश है और जिस पार्टी ने नोटबंदी, कोरोनाकाल के बाद अब इलेक्टोरल बांड के माध्यम से देश में लूट का जो तांडव किया है उसको तुरंत उखाड़ कर फेक देना होगा । सम्मेलन को अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद तथा राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि किसान और किसान के बेटे का अपमान हो रहा है और भ्रष्टाचार आसमान छू रहा है । इंसान हो या सरकार कोई अमर नहीं होता है और बदायूं की जनता का यह सौभाग्य है कि इसको राष्ट्रीय स्तर का नेता मिला है, इस बार विकास भी होगा और हिसाब - किताब भी होगा। सम्मेलन को ऋषिपाल धोबी, राजाराम कोरी, महेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव ,अल्ताफ हुसैन , श्रीमती खजाना देवी, जुगल किशोर वाल्मीकि पूर्व विधायक आशीष यादव के साथ ही पूर्व एवं वर्तमान जिला अध्यक्षों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

About Us

Halat-e-India is the leading news agencey from Haridwar, Uttrakhand. It working in all over Uttrakhand and near by states UttarPradesh, Punjab, Haryana, Delhi, Himachal Pradesh. Reporters of Halat-e-India are very dedicated to their work.

Important Links